Homeसैफईमेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के आठ हॉकी खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम...

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के आठ हॉकी खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम में बनाई जगह

सैफई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के आठ हॉकी खिलाड़ियों ने नए वर्ष की शुरुआत पर खेल जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश की अंडर-14 हॉकी टीम में अपनी जगह बनाई है। इन खिलाड़ियों का चयन मध्यप्रदेश के भोपाल में दो से सात जनवरी तक आयोजित होने वाली अंडर-14 नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित होने वाले खिलाड़ियों में रोमित पाल, आकाश विश्वकर्मा, वश पंचाल, सुनील पाल, प्रदीप यादव, नीतीश यादव, शिवम यादव और सत्यम त्रिपाठी का नाम शामिल है। यह सभी खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

इस उपलब्धि से मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है, और यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article