इटावा: इटावा महोत्सव पंडाल में जैविक कृषि पर आधारित पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर विधायक ने प्रदेश सरकार द्वारा जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और जिले के किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जैविक खेती न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह किसानों की आय को भी बढ़ाने में मदद करता है।
कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि आरएन सिंह ने भी किसानों को जैविक कृषि के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। भाषण प्रतियोगिता में पुलिस मार्डन स्कूल की छात्रा दिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं रेनेंसा एकेडमी की छात्रा मिनी राज ने द्वितीय और पुलिस माडर्न के कृष्ण आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में 60 से अधिक जैविक कृषि करने वाले किसान उपस्थित हुए। इसके अलावा कई प्रधान और किसानों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वेश सिंह चौहान, जितेंद्र भदौरिया, देवेंद्र भदौरिया, सुनील भदौरिया, श्रीमन नारायण तिवारी, संयोजक सुशीला राजावत, प्रबंधक उदयवीर सिंह राजावत, मनोज भदौरिया, सत्यवान भदौरिया, गब्बर भदौरिया, जीतू भवैरिया, और विकास आदि मौजूद रहे।