Homeइटावाघायल महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया

घायल महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया

इटावा। सड़क हादसे में घायल एक महिला के परिजनों ने निला अस्पताल के डॉक्टरों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि महिला की गंभीर हालत के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया और उसे तड़पने के लिए छोड़ दिया।

धौर खां निवासी शक्करवती (55) पत्नी धर्म सिंह अपनी बेटी रंजना से मिलने के लिए शहर के पक्का तालाव आई थी। लौटते वक्त, विरारी के पास तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और शक्करवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों ने घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे अंदरुनी चोट बताकर नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी चौधरी के पास भेज दिया। डॉक्टर ने महिला के नाक से खून बहता देख उन्हें सिटी स्कैन के लिए भेज दिया, लेकिन इस दौरान महिला घंटों तड़पती रही।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने घायल महिला को तत्काल इलाज देने की बजाय उसे घंटों तड़पने के लिए छोड़ दिया। महिला की स्थिति गंभीर थी, लेकिन उसे समय पर इलाज नहीं मिला। बाद में, महिला को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article