कैस्त स्थित रामजानकी विद्या मंदिर में संविधान गौरव अभियान के तहत शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता पुष्पेंद्र अग्निहोत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में बनाए गए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसने देश को एकता और प्रगति का मार्ग दिखाया है। युवा मोर्चा के जिला मंत्री श्रेयस मिश्रा ने युवाओं को संविधान के सिद्धांतों को अपनाने और उनका पालन करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर अभिषेक शुक्ला, उमा सागर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक प्रजापति और सचिन तिवारी ने भी अपने विचार साझा किए। मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हासिम अंसारी और सुमित जोशी ने संविधान को भारत की विविधता में एकता का प्रतीक बताते हुए इसे भारतीय समाज का आधार बताया।